धर्मशाला: बारिश ने रोका पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का अभ्यास, पिचों को ढका गया

धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार शाम मौसम अचानक खराब होने से अभ्यास सत्र प्रभावित हो गया। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मैदान में अभ्यास कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू होने के चलते अभ्यास बीच में ही रोकना पड़ा। बारिश शुरू होते ही ग्राउंड स्टाफ मैदान में पहुंचा और पिचों को तुरंत कवर्स से ढक दिया। मौसम खराब होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास छोड़कर वापस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि गुरुवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में मौसम को लेकर टीम प्रबंधन और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि ग्राउंड स्टाफ लगातार मैदान को मैच के लिए तैयार रखने में जुटा हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


धर्मशाला: बारिश ने रोका पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का अभ्यास, पिचों को ढका गया #SubahSamachar