Lakhimpur Kheri: नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा, देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़

लखीमपुर खीरी में चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां भगवती के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और उनकी उपासना से भक्तों को मोक्ष के मार्ग की प्राप्ति होती है। मां का स्वरूप अत्यंत शांत और करुणामयी माना जाता है। सुबह से ही जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन पूजा सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचे और माता के दरबार में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसरों में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संकटा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए माता के दर्शन करते नजर आए। मंदिर परिसर में सजे माता के पंडाल में भी लोगों ने पूजा अर्चना की। इसके अलावा बंकटा देवी, शीतला देवी और भुइयां माता मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 15:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Lakhimpur Kheri: नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा, देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ #SubahSamachar