कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान
कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इसको लेकर श्रद्धालुओं ने शहर से राप्ती तट गुरु गोरखनाथ घाट और रामघाट पर पवित्र स्नान किया। इसके साथ ही दान पुण्य कर मंगल कामना की। राप्ती घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। राप्ती नदी के किनारे मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बुधवार भोर से ही श्रद्धालुओं के स्नान दान करने का सिलसिला शुरू हो गया। बहुत से श्रद्धालुओं ने नदी के किनारे गौ दान भी किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2025, 11:26 IST
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान #SubahSamachar
