नारनौल: शीतला माता की जोत जगाने के लिए मेले में उमड़ी भीड़
बासोड़ा पर्व को लेकर शहर के समीपवर्ती गांव नूनीशेखपुरा में साेमवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह चार बजे से बच्चों को शीतला माता की धोंंक दिलाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मेले में भीड़ को देखते हुए मेला कमेटी व पुलिस द्वारा सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी। बासोड़ा पर्व को लेकर महिलाएं एक दिन पहले शाम को ही घरों में भोजन तैयार करती है और सुबह माता को भोग लगाने के बाद सभी इस भोजन को करते हैं। मेले में महिलाओं व बच्चों जमकर लुत्फ उठाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 10:28 IST
नारनौल: शीतला माता की जोत जगाने के लिए मेले में उमड़ी भीड़ #SubahSamachar
