साईं भजनों पर झूमे भक्त, मंदिर में सजाया गया
मिलन विहार स्थित साईं शौर्य मंदिर वार्षिक स्थापना दिवस एवं श्री सत्य साईं जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरे दिन साईं बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। सत्य साईं जन्मोत्सव की शुरुआत सुबह की कांकड़ आरती से हुई। इसके उपरांत भक्तों द्वारा बाबा को दही, शहद और गंगाजल से मंगल स्नान कराया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2025, 19:29 IST
साईं भजनों पर झूमे भक्त, मंदिर में सजाया गया #SubahSamachar
