फिरोजपुर की सुरक्षा भगवान भरोसे... रेड अलर्ट के बावजूद चौराहों पर नहीं दिखी पुलिस

फिरोजपुर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान के भरोसे है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फिरोजपुर में कई संवेदनशील क्षेत्र का दौरा किया और वहां पर कहीं भी पुलिस की नाकेबंदी नहीं दिखाई दी। छावनी की चुंगी नंबर 7 पर भी पुलिस का कोई नाका नहीं था। फिरोजपुर से फरीदकोट रोड पर भी पुलिस का कोई नाका नहीं था। इसके अलावा छावनी चौंक पर भी पुलिस का कोई नाका नहीं था। टीम ने फिरोजपुर से हुसैनीवाला बॉर्डर तक का दौरा किया। रास्ते में बाबा शेरशाह वाली चौक पर भी कोई पुलिस वाला खड़ा नजर नहीं आया। डीसी निवास, एसएसपी निवास और सारागढ़ी चौक पर भी पुलिस नजर नहीं आई। किले वाला चौक पर भी पुलिस का कोई नाका नहीं लगा था। इसके बाद हम हुसैनीवाला बॉर्डर रोड पर गए। हुसैनीवाला रोड स्थित गांव बारेके के नजदीक पुलिस चौकी है। यहां पर ना तो पुलिस चौकी के बाहर कोई नाका लगा हुआ था ना कोई पुलिस वाला सड़क पर दिखाई दिया। पूरे शहर का चक्कर लगाया गया कहीं भी पुलिस का कोई भी नाकाबंदी नहीं दिखाई दी और ना ही किसी वाहनों की चेकिंग करते हुए पुलिस वाले दिखाई दिए। दूसरी तरफ, एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद जिले में सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी थानों के एसएचओ को आदेश दिए हैं कि शहर में नाकाबंदी की जाएं। बावजूद इसके कहीं भी पुलिस की नाकाबंदी नजर नहीं आई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2025, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फिरोजपुर की सुरक्षा भगवान भरोसे रेड अलर्ट के बावजूद चौराहों पर नहीं दिखी पुलिस #SubahSamachar