Lakhimpur Kheri: तराई में मौसम के अजब-गजब रंग, फाल्गुन माह में छा रहा घना कोहरा
फाल्गुन माह के आठ दिन बीत चुके हैं। होली को अब महज तीन सप्ताह का समय बचा है, लेकिन मौसम के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। लखीमपुर खीरी में सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। सोमवार को सुबह से ही पूरा तराई इलाका कोहरे की चादर में लिपटा दिखाई दिया। घने कोहरे के चलते दृश्यता न सिर्फ हाईवे पर बल्कि शहर की सड़कों पर भी काफी कम रही। इसके चलते वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ ही न्यूनतम तापमान भी लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 11:29 IST
Lakhimpur Kheri: तराई में मौसम के अजब-गजब रंग, फाल्गुन माह में छा रहा घना कोहरा #SubahSamachar
