हमीरपुर: सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने के लिए उपायुक्त का सौंपा मांगपत्र
ग्राम पंचायत सलासी के रक्कड़याल गांव की महिला मंडल सदस्यों ने सोमवार को सार्वजनिक शौचालय के निर्माण को लेकर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में महिलाओं ने महिला मंडल के साथ शौचालय बनवाने की मांग की। महिला मंडल की सदस्यों अंजना, सुमन, लता आदि ने बताया कि महिला मंडल का गठन हुए 15 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक भवन के साथ शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। शौचालय न होने से भवन में बैठकों, कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के दौरान महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने महिलाओं को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 17:10 IST
हमीरपुर: सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने के लिए उपायुक्त का सौंपा मांगपत्र #SubahSamachar
