VIDEO: श्रमिकों को बिना शर्त रिहा करने की मांग, पुलिस के लाठीचार्ज का किया विरोध

संयुक्त श्रम संगठन ने नोएडा और गाजियाबाद में श्रमिकों पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। संगठन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश चौहान और उप श्रमायुक्त सियाराम को राज्यपाल के नाम 10 सूत्री ज्ञापन देते हुए श्रमिकों को बिना शर्त रिहा करने और नए श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के संयुक्त महामंत्री उत्तर प्रदेश राजवीर सोलंकी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शरीफ खान, भगवान सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, सत्यनारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: श्रमिकों को बिना शर्त रिहा करने की मांग, पुलिस के लाठीचार्ज का किया विरोध #SubahSamachar