लोक अदालत में एक ही दिन में 17 मामलों का निस्तारण
लोक अदालत में एक ही दिन में 17 हजार लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान करीब 21.75 लाख रुपये का पक्षकारों के बीच समझौता भी कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस साल की अंतिम राष्ट्रीय लोक आदलत का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों वाद सुलझाए गए। प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि सुलझाए गए मामले लंबे समय से लंबित थे। लोक अदालत जिला न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल की देखरेख में किया गया है। इससे अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यों की गति तेज होगी। लोक अदालत में पक्षकारों को सुलह और न्याय का सहज वातावरण भी मिला है, जिससे जनता का विश्वास और भी दृढ़ हुआ है। समाज में न्याय भाईचारे और विश्वास की भावना सशक्त हुई है। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, चेक बाउन्स से सम्बंधित मामले और शमनीय प्रकृति के आपराधिक मामले आए हैं। देहरादून में फौजदारी के शमनीय प्रकृति के 511 मामले, बैंक सम्बंधी 507 मामले, धन वसूली सम्बंधी 26 मामले, मोटर-दुर्घटना क्लेम के 57 मामले, पारिवारिक विवाद सम्बंधी 59 मामले और श्रम सम्बंधी 3 मामले आए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 13, 2025, 21:27 IST
लोक अदालत में एक ही दिन में 17 मामलों का निस्तारण #SubahSamachar
