आरएसीएल को पराजित कर जुबिलेंट इलेवन ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

क्रिकेट मैच में जुबिलेंट इलेवन की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएसीएल की टीम को छह रन से पराजित कर विजय ट्रॉफी पर कब्जा किया। जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा व जन संपर्क निदेशक सुनील दीक्षित ने विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। विश्व क्षय दिवस पर जुबिलेंट की तरफ से चार दिवसीय क्रिकेट मैच हुए। जिसका शुक्रवार रात फाइनल मुकाबला हुआ। जुबिलेंट के साइट हेड विनोद झा ने टॉस उछाला। आरएसीएल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इस टीम के खिलाड़ी सुरेश ने पहले ओवर में ही छक्का लगाकर खाता खोला, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। आरएसीएल के स्टार बल्लेबाज और दो दिनों से लगातार मैन ऑफ मैच रहे वैभव दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों का मनोबल टूट गया। टीम के कप्तान नवनीत शर्मा भी एक सिक्सर लगाने के बाद अगली ही बॉल में आउट हो गए। पूरी टीम दस ओवर में 87 रन पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछे करने मैदान में उतरी जुबिलेंट इलेवन की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छह ओवर में ही 93 रन बना कर प्रतिद्वंदी टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस टीम के गौरव ने 24 रन, प्रतीक ने 14 व नवीन ने 6 रन बनाए। जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा और जन संपर्क निदेशक सुनील दीक्षित ने विजेता जुबिलेंट इलेवन की विनर टीम के कप्तान डॉ.सुजिंदर फोगाट व आरएसीएल की रनरअप टीम के कप्तान नवनीत शर्मा को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उप विजेता टीम के मनदीप सिंह को मैन ऑफ मैच प्रदान किया गया। इस मौके पर विष्णु त्रिपाठी, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


आरएसीएल को पराजित कर जुबिलेंट इलेवन ने किया ट्रॉफी पर कब्जा #SubahSamachar