फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस पर डीसी राहुल कुमार ने किया ध्वजारोहण

फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर अपने संबोधन में डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक-कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों द्वारा दी गई कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी शो प्रस्तुत किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की भावना का शानदार प्रदर्शन किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 09:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस पर डीसी राहुल कुमार ने किया ध्वजारोहण #SubahSamachar