नारनौल: डीसी अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में सुनीं 95 शिकायतें
जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 95 नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। डीसी ने शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक यदि अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास आता है, तो संबंधित विभाग की यह जिम्मेदारी है कि उसका निदान पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना है ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में कोई असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना और उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन सहित विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 12:51 IST
नारनौल: डीसी अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में सुनीं 95 शिकायतें #SubahSamachar
