थाना डमटाल पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े तीन आरोपी

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा के दिशा निर्देशानुसार सीआईए स्टाफ द्वारा मंगलवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों से थाना डमटाल के अंतर्गत तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पहले केस में पठानकोट जालंधर मार्ग के चक्की पुल पर जब सीआईए स्टाफ के प्रभारी अजायब सिंह तथा उनकी टीम द्वारा नाका लगाया हुआ था। मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान पठानकोट से डमटाल की ओर आ रहे थे। उनको रोका गया रोकने पर देख घबरा गए तथा भागने की कोशिश करने लगे जिसके चलते पुलिस द्वारा उनका पीछा करने दोनों को पकड़ लिया। उनकी बाइक की डिग्गी से 6.32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान प्रथम (23) निवासी सीरत डाकखाना मोहटली तहसील इंदौरा और सचिव (20) निवासी सूरजपुर तहसील इंदौरा के तौर पर की गई है। दूसरे केस में सीआईए स्टाफ के एएसआई सतेंद्र कुमार ने पठानकोट जालंधर मार्ग पर हिल टॉप मंदिर के पास नाका लगाया था। नाके के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से 33.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल (23) निवासी चंडीगढ़ मोहल्ला टांडा उड़मड जिला होशियारपुर के तौर पर की गई है। तीनों आरोपियों पर थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी इंदौरा संजीव यादव ने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2025, 17:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


थाना डमटाल पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े तीन आरोपी #SubahSamachar