अंबाला: शहीदी नगर कीर्तन में उमड़ा जन सैलाब
हिंद की चादर, नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाले जा रही ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार प्रातः गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से शुभारंभ हुआ। नगर कीर्तन आरंभ होने से पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में अरदास हुई और पंज प्यारों की अगुवाई व धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में नगर कीर्तन निकाल गया। इस मौके पर हरियाणा के उर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नगाड़े बजाते हुए संगत के साथ बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों का उद्धोष किया। नगर कीर्तन को लेकर छावनी के सभी रास्तों को सजाया गया था। इस दौरान युवाओं की गतका पार्टी व बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन का छावनी में जगह-जगह स्वागत किया गया और संगत में प्रसाद का वितरण किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 18, 2025, 19:21 IST
अंबाला: शहीदी नगर कीर्तन में उमड़ा जन सैलाब #SubahSamachar
