झज्जर: मांगों को लेकर क्रीड कर्मियों ने की हड़ताल, लोग रहे परेशान
परिवार पहचान पत्र के जिला और जोनल कर्मी आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी। इससे लोगों के काम नहीं हो सके। क्रीड कार्यालय के बाहर वर्क सस्पेंड का नोटिस चस्पा किया गया था। सभी कर्मी अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में एसीएस को ज्ञापन देने गए हैं। कर्मचारियों की मांग है कि ड्यूटी के दौरान हुई मौत या दिव्यांगता पर सरकार उनकी परिवारों को मुआवजा और अन्य आवश्यक सहायता दे। उन्होंने कहा कि अमरदीप निवासी सोनीपत, जानी निवासी यमुनानगर, संजीव निवासी करनाल की ड्यूटी के समय मौत हो गई। इनके अलावा राजेश, सुनीता, ममता, मोहित, दीपक बेनीवाल ड्यूटी के समय दिव्यांग हो गए। क्रीड कर्मचारियों ने कहा कि उनको भौतिक सत्यापन के लिए फील्ड में डोर टू डोर जाना पड़ता है, समाधान शिविरों में जाना होता है, लाडो लक्ष्मी योजना का सारा डोर टू डोर सत्यापन करना होता है, लेकिन कोई टीए या अन्य भत्ता नहीं मिलता, अपने साधन से जाना पड़ता है, जिसका कोई खर्चा नहीं मिलता। इसलिए मांग है कि असामयिक मौत पर आर्थिक सहायता, बीमा कवरेज, आश्रित को रोजगार, चिकित्सा तथा इमरजेंसी सहायता, अनुग्रह अनुदान, कर्मचारी परिवार सहायता योजना लागू की जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 08, 2025, 14:08 IST
झज्जर: मांगों को लेकर क्रीड कर्मियों ने की हड़ताल, लोग रहे परेशान #SubahSamachar
