कुरुक्षेत्र में रैंप पर उतरे गाय, भैंस, भेड़, झोटा व उंट, दिखाया जलवा

धर्मनगरी में लोग आज शुक्रवार को लोग उस समय दंग रह गए जब गाय से लेकर झोटा, भैंसा, भेड़, घोड़े व उंट तक रैंप पर उतरे और खूब जलवा दिखाया। उंटों ने नृत्य भी किया। रैंप पर उतारने के लिए सभी पशुओं को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मौका था कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पशु मेले के उदुघाटन का। प्रदेश के कृृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने उद़्घाटन किया तो उन्होंने पूरे मेले का अवलोकन भी किया, जिसके साथ ही पशुपालकों को प्रोत्साहित किया। तीन दिवसीय मेले में 1500 पशु पहुंचें हैं, जिनकी 53 श्रेणीयों में प्रतियोगिताएं होंगी। एक से बढ़कर एक खूबसूरत व खासियत के साथ पहुंचे पशुओं को देखने के लिए प्रदेश भर से पशुपालक भी पहुुचे हैं, जिन्हें लाए जाने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क 200 बसों की व्यवस्था की गई। बसें सुबह ही पशुपालकों को लेकर यहां पहुंचना शुरू हो गई थी। पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पशुपालकों को अपने पशुओं को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा तो दूसरे किसान व पशुपालक भी जागरूक होंगे। यहां पशुपालकों को पशु पालने के संबंध में गहनता से जानकारी भी दी जाएगी, जिसके लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 14:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुरुक्षेत्र में रैंप पर उतरे गाय, भैंस, भेड़, झोटा व उंट, दिखाया जलवा #SubahSamachar