VIDEO: अवैध होर्डिंग पर चला निगम का डंडा, 48 हजार का जुर्माना वसूला

आगरा। शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों अवैध होर्डिंग, बैनर और बोर्ड जब्त किए गए। साथ ही कई जगह होर्डिंग-बैनर लगाने वालों से करीब 48 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। निगम ने यह कार्रवाई अमर उजाला के लगातार चलाए जा रहे अभियान के बाद की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अवैध होर्डिंग पर चला निगम का डंडा, 48 हजार का जुर्माना वसूला #SubahSamachar