हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बवाल
हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर जौलीग्रांट थानों के पास बवाल हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थानो क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद के सामने ही एक मंदिर है। जहां हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर काफी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा हिंदू संगठनों को थानो चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। तमाम हिन्दू संगठन के लोग मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते हैं। हिंदू संगठनों का यह भी आरोप है कि थानो में जो मस्जिद है वह पूरी तरह से अवैध है। उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है। वहीं मस्जिद में संचालित किया जा रहा मदरसा वक्त बोर्ड और उत्तराखंड सरकार में पंजीकृत नहीं है। स्थानीय लोगों द्वारा अवैध मस्जिद की सूचना प्रशासन और एमडीडीए को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में मस्जिद के एक हिस्से को सील कर दिया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:48 IST
हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बवाल #CityStates #Dehradun #SubahSamachar
