अंबाला: रेलवे कॉलोनी से चंद्रपुरी को जाने वाले 30 साल पुराने रास्ते को बंद करने पर विवाद, भड़के लोग
कैंट में रेलवे कॉलोनी के बीच से चंद्रपुरी को जाने वाले 30 साल पुराने रास्ते को बंद करने को लेकर सोमवार विवाद खड़ा हे गया। रेलवे की तरफ से लगातार बढ़ रहे हादसों व चोरियों को ध्यान में रखते हुए इस अस्थाई रास्ते को बंद कर दिया गया था। पहले तो जेसीबी से खुदाई कर इस रास्ते पर मिट्टी के ढेर लगा दिए थे। जैसे ही रेलवे द्वारा मुख्य सड़क को उखाड़ा जाने लगा तो स्थानीय लोग एकजुट होकर विरोध में उतर आए। वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रमोद कुमार का कहना था कि यह रास्ता 30 साल पुराना है तो इसे बंद क्यूं किया जा रहा है। इस बारे में लोगों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करने तक रास्ते की खुदाई न करने की बात कही। करीब तीन घंटे तक यह विवाद चला। पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाम तो छह बजे रेलवे की तरफ से स्थानीय लोगों को महज दोपहिया वाहन की गुजारने की अनुमति दी गई। जबकि चौपहिया वाहनों पर इस रास्ते से गुजरने पर रोक लगा दी। दरअसल, यह रास्ता रेलवे की जमीन है। रेलवे कॉलोनी के पीछे दर्जनभर कॉलोनी में जाने का शॉर्ट कट है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 08, 2025, 18:32 IST
अंबाला: रेलवे कॉलोनी से चंद्रपुरी को जाने वाले 30 साल पुराने रास्ते को बंद करने पर विवाद, भड़के लोग #SubahSamachar
