VIDEO: इटली से बना इंजेक्शन की खेप गुरुग्राम में बरामद, ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम का छापा, दो गिरफ्तार
गुरुग्राम । ड्रग कंट्रोल विभाग ने शनिवार की रात को डीएलएफ फेस-4 इलाके में छापेमारी कर एक संदिग्ध इंजेक्शन से भरी गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में वजन कम करने और डायबिटीज के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन भरे हुए थे। ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने मालिक और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने कर्मचारी मुज्जमिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। जबकि फर्म के मालिक अल्वी शर्मा को दो दिन की रिमांड पर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 14:38 IST
VIDEO: इटली से बना इंजेक्शन की खेप गुरुग्राम में बरामद, ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम का छापा, दो गिरफ्तार #SubahSamachar
