चंपावत में हुई घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

चंपावत में एक नाबालिग किशोरी के साथ दरिंदगी घटना को लेकर शुक्रवार को भीमताल कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपों को बदलाकर सरकार और आरोपियों को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता को दबाव में लेकर पूरा घटनाक्रम को झूठा कहकर भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया है। साथ ही निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी अभी तक नहीं पकड़े गए। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में बरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। इस दौरान नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, भूपेंद्र कनौजिया, खुशीराम, निर्मला आर्या, सूरज मेहरा, दानिश खान, विपिन सनवाल, हंसी दुम्का, शुभम नैनवाल आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 09:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चंपावत में हुई घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका #SubahSamachar