Jammu: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सांबा में कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदु पवार ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, तब तक कांग्रेस देशभर में विरोध, धरना और प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी रखेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 12:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Jammu: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग #SubahSamachar