मौत की जांच और मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, VIDEO

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के समय हुई बलदेव यादव की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा शहर में सड़क चौड़ीकरण के कारण आम लोगों को हो रही परेशानियों के समाधान के लिए भी एक्सईएन राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मौत की जांच और मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, VIDEO #SubahSamachar