स्मार्ट मीटर का विरोध कर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, खून से लिखा पत्र राज्यपाल को भेजा

प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय के पास एकत्रित होकर खून से पत्र लिखा। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले का संज्ञान नहीं ले रही है। अब बुंदेलखंड के लोग प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने व विद्युत कटौती से मुक्ति के लिए अपने खून से पत्र लिख रहे हैं। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि माह में लखनऊ जाकर ऊर्जा मंत्री के निवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष देशराज अहिरवार, योगेंद्र सिंह पारीछा, मुकेश अग्रवाल, इदरीश खान, डाॅ. सुनील तिवारी, हरीश लाला, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 30, 2026, 06:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


स्मार्ट मीटर का विरोध कर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, खून से लिखा पत्र राज्यपाल को भेजा #SubahSamachar