हमीरपुर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम ने बीकॉम प्रथम वर्ष को पांच विकेट से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 3100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग की चार टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम की कप्तानी मोहित और उपविजेता टीम की कप्तानी रोनित ने की। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह, डॉ. नरेश और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हमीरपुर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन #SubahSamachar