VIDEO: बसई मंडी के विरोध में आढ़तियों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
आगरा-शमसाबाद रोड स्थित नवीन फल सब्जी मंडी बरौली अहीर पर शुक्रवार सुबह से आढ़ती धरने पर बैठ गए। वह अवैध बसई मंडी को बंद कराने और नवीन मंडी को पूरी तरह चालू करने की मांग कर रहे है। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन देकर धरना खत्म करने की अपील की। व्यापारियों और किसानों ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों में समस्या नहीं सुलझी, तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष होतम सिंह, उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार और विजय सिंह लोधी सहित कई किसान व व्यापारी उपस्थित रहे। .
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 16:01 IST
VIDEO: बसई मंडी के विरोध में आढ़तियों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन #SubahSamachar
