VIDEO: ठंड बढ़ी, कोहरे की चादर में लिपटा रुद्रप्रयाग
जनपद में ठंड के बढ़ने के साथ ही नगर क्षेत्र में कोहरा और धुंध छाने लगी है। रविवार सुबह तापमान गिरकर करीब 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। ठंड बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार बनने लगे हैं। हालांकि दिसंबर की शुरुआत होने के बावजूद अब तक तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ नहीं पड़ी है, जिसे लेकर विशेषज्ञों में कुछ चिंता भी देखी जा रही है। बावजूद इसके मौसम विभाग और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 14, 2025, 12:12 IST
VIDEO: ठंड बढ़ी, कोहरे की चादर में लिपटा रुद्रप्रयाग #SubahSamachar
