VIDEO: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

मैनपुरी . पिछले कुछ दिनों से महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाओं की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर सीएमओ डॉक्टर आरसी गुप्ता बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे । यहां उन्होंने जिला अस्पताल में ओपीडी, एनआरसी और डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। सीएमओ को निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टर बिना यूनिफार्म के मिले जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और यूनिफॉर्म में ही उपचार करने के निर्देश दिए । सीएमओ ने एनआरसी वार्ड में बच्चों का हाल जाना और यहां की प्रभारी को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया । इसके बाद सीएमओ एक्सरे सेंटर पहुंचे यहां एक्स-रे फिल्म ना होने की जानकारी मिली। इस पर सीएमएस को एक्स-रे फिल्म की व्यवस्था करने के निर्देश दिए । यहां से सीएमओ डेंगू वार्ड पहुंचे और डेंगू वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा। डेंगू वार्ड बंद था चाबी मंगवाकर खुलवाया और यहां की व्यवस्थाओं को देखा। यहां मच्छरदानी बेड पर लगी मिली लेकिन अन्य व्यवस्थाएं अधूरी थी । सीएमएस और वार्ड प्रभारी को निर्देश दिए की सभी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा किया जाए। सीएमओ ने डेंगू वार्ड के उपकरणों की भी जांच की । कुछ उपकरण कम थे जिनकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी #SubahSamachar