श्री हरिमंदिर साहिब में लगे सोने की साफ-सफाई और धुलाई की सेवा शुरू

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में श्री हरिमंदिर साहिब में लगे सोने की धुलाई और सफाई का कार्य शुरू हो गया है। यह सेवा गुरु नानक निश्काम सेवक जत्था, बर्मिंघम (यूके) के प्रमुख भाई महिंदर सिंह की अगुवाई में की जा रही है। इस सेवा के लिए यूके से लगभग 50 से अधिक सेवादारों का जत्था अमृतसर पहुंचा है। सेवादारों ने बताया कि सोने की सफाई के लिए किसी भी प्रकार के रसायन या केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता। सोने की चमक बनाए रखने के लिए रीठे को उबालकर उसके पानी और नींबू के रस के प्राकृतिक मिश्रण से सोने के पतरे साफ किए जाते हैं, ताकि सोने को कोई नुकसान न पहुंचे। यह सेवा करीब 10 से 12 दिनों तक लगातार चलेगी। इस दौरान मुख्य गुंबद के साथ-साथ आसपास के छोटे गुंबदों और गुरुद्वारा श्री अटल राय साहिब में लगे सोने की भी सफाई की जाएगी। इस मौके पर हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बारिश और पर्यावरण प्रदूषण के कारण समय के साथ सोने की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है, इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई जरूरी होती है। उन्होंने निश्काम सेवक जत्थे द्वारा निभाई जा रही सेवा की सराहना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 11:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


श्री हरिमंदिर साहिब में लगे सोने की साफ-सफाई और धुलाई की सेवा शुरू #SubahSamachar