बादली के सरकारी स्कूल में दो शिफ्ट में चल रही कक्षाएं

शिक्षा सुविधाओं की कमी से बादली में विधायक और सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। स्कूल का भवन जर्जर हालत में होने के चलते प्राथमिक पाठशाला दूसरी शिफ्ट में लगाई जा रही है। ऐसे में छात्रों का कहना है कि हमें सरकार से मिलवा दो, कमरे, बिजली और पानी मांगना है। हालत यह है कि गांव की प्राथमिक पाठशाला के लिए अपना कोई सुरक्षित भवन नहीं है और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डबल शिफ्ट में कक्षाएं लगाई जा रही है। पहली से पांचवी कक्षा के छात्रों को दोपहर बाद स्कूल जाना पड़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 12:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बादली के सरकारी स्कूल में दो शिफ्ट में चल रही कक्षाएं #SubahSamachar