अमृतसर की अवान दाना मंडी में आढ़तियों में झड़प, एक की मौत
थाना रमदास के अंतर्गत गांव अवान की दाना मंडी में दो आढ़तियों के बीच हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया, जिसमें आढ़ती दलवीर सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह झगड़ा फड़ लगाने और अनाज रखने को लेकर शुरू हुआ था, जो बहस के बाद हाथापाई में बदल गया। पुलिस अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि झगड़े के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ। मामला केवल धक्का-मुक्की और मुक्कों तक ही सीमित रहा, लेकिन इसी दौरान दलवीर सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिनके चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे मंडी प्रधान के हालिया चुनाव को भी एक कारण माना जा रहा है। उसी दिन मंडी में नए प्रधान का चयन हुआ था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 10:32 IST
अमृतसर की अवान दाना मंडी में आढ़तियों में झड़प, एक की मौत #SubahSamachar
