'बदायूं में अवैध रूप से रहे 50-60 बांग्लादेशी परिवार', यह दावा कर विहिप पदाधिकारी ने एसएसपी को दिया ज्ञापन

बदायूं में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मंत्री उज्जवल गुप्ता ने दावा किया है कि जिले में करीब 50 से 60 बांग्लादेशी परिवार रहते आ रहे हैं। उज्जवल गुप्ता ने एसएसपी को ज्ञापन देकर इससे अवगत कराया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। उज्जवल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि शहर में रहते आ रहे बांग्लादेशी एवं बाहर से आए लोगों की इंटेलिजेंस एजेंसी से जांच कराई जाए। उन्होंने खुलासा किया कि शहर में वर्षों से 50 से 60 परिवार गुपचुप तरीके से रहते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी परिवारों को चिह्नित कर डिटेंशन सेंटर में भेजा जाए। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 06, 2025, 05:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


'बदायूं में अवैध रूप से रहे 50-60 बांग्लादेशी परिवार', यह दावा कर विहिप पदाधिकारी ने एसएसपी को दिया ज्ञापन #SubahSamachar