पठानकोट में झुग्गी में आग लगने से जिंदा जला 8 साल का मासूम
पठानकोट के हलका भोआ के गांव बहादुरगढ़ में झुग्गी में आग लगने से 8 वर्षीय बच्चा जिंदा जल गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बच्चा खेलते-खेलते झुग्गी में पहुंचा था। इस दौरान झुग्गी में अचानक आग लग गई और बच्चा झुलस गया। जब तक बच्चे का परिवार वहां पहुंचा तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे के चाचा मनदीप कुमार ने झुग्गी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने मौके पर पहुंच मृतक के परिवार से दुख साझा किया। साथ ही परिवार की आर्थिक सहायता करने की बात कही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 08:30 IST
पठानकोट में झुग्गी में आग लगने से जिंदा जला 8 साल का मासूम #SubahSamachar
