मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो व पीडब्ल्यूडी साइट्स का निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आज़ादपुर के पास गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यहां DMRC और PWD द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो व पीडब्ल्यूडी साइट्स का निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार #SubahSamachar