महेंद्रगढ़: 21 से 24 जनवरी तक नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी दिल्ली सराय-जोधपुर और लालगढ़-दिल्ली सराय ट्रेन
बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली सराय-जोधपुर और लालगढ़-दिल्ली सराय रेलसेवा का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा जो नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर प्रस्थान करेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी तक 9 ट्रेन रद्द रहेगी। जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा, चूरू-सीकर एक्सप्रेस व रतनगढ-चूरू स्पेशल रेलसेवा 20 से 24 जनवरी, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 21 से 25 जनवरी, जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस व रेवाड़ी-सीकर सवारी रेलसेवा 18 से 24 जनवरी, सीकर-रेवाड़ी व रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 19 से 25 जनवरी तक रद्द रहेगी। आंशिक रेल सेवाएं रद्द बीकानेर-हिसार रेल सेवा तीन जनवरी से दो फरवरी तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा जो चार जनवरी से 24 जनवरी तक रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो तीन जनवरी से 19 जनवरी तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा जो चार जनवरी से 17 जनवरी तक (14 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा चार जनवरी से 17 जनवरी तक रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2025, 12:29 IST
महेंद्रगढ़: 21 से 24 जनवरी तक नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी दिल्ली सराय-जोधपुर और लालगढ़-दिल्ली सराय ट्रेन #SubahSamachar
