Chamba: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बिंदु ने की। कार्यक्रम की शुरुआत इको क्लब प्रभारी नीता शर्मा ने की। जिसमें उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि हम छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके किस प्रकार अपनी पृथ्वी को सुरक्षित और स्वच्छ रख सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पेंटिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दसवीं कक्षा का रुद्रांश प्रथम, दसवीं कक्षा की हिमांशी द्वितीय और दसवीं कक्षा की अक्षरा तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सातवीं कक्षा के रुद्रांश प्रथम, सातवीं कक्षा की आयुषी द्वितीय और सातवीं कक्षा की माही तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में नौंवी कक्षा की ईवा पहले, नौंवी कक्षा की हर्षित दूसरे और जमा दो कक्षा की वर्षा तीसरे स्थान पर रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 09:05 IST
Chamba: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस #SubahSamachar
