Chamba: पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक नीरज नैयर मौजूद रहे। वार्षिक समारोह के दौरान प्रधानाचार्य श्रीकला विज ने साल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत की। इस मौके पर कन्या विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया। अंत में मुख्य अतिथि ने छात्राओं को सम्मानित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 07, 2025, 17:42 IST
Chamba: पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह #SubahSamachar
