नूंह: मार्किट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने पदभार संभाला, कार्यकर्ताओं में उत्साह

मार्किट कमेटी नूंह के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा कार्यभार ग्रहण के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी सबसे पहले नूंह स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए और वहां हवन यज्ञ किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से अनाजमंडी तक शहर के बीच से पैदल यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गीतों पर थिरकते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और गर्मजोशी से चेयरमैन मास्टर चेतराम उजीना और वाइस चेयरमैन थानसिंह कश्यप को पदभार ग्रहण करवाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 08, 2025, 20:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नूंह: मार्किट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने पदभार संभाला, कार्यकर्ताओं में उत्साह #SubahSamachar