Pilibhit: अपराजिता कार्यक्रम में सीडीपीओ ने छात्राओं को किया जागरूक

पीलीभीत के बिलसंडा में अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ ) सुरभि सक्सेना ने छात्राओं को सशक्त बनने का संदेश दिया। उन्होंने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए छात्राओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Pilibhit: अपराजिता कार्यक्रम में सीडीपीओ ने छात्राओं को किया जागरूक #SubahSamachar