पंजाब के मलोट में भाजपा कार्यकर्ता के घर सीबीआई की छापेमारी
सोमवार देर रात वाटर-वर्क्स रोड पर डीएसपी पवित्र सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़ सीबीआई टीम द्वारा भाजपा के कार्यकर्ता राघव गोयल पुत्र विकास गोयल के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल घर पर मौजूद नहीं थे। यह छापेमारी FIR नं. 12/26 दिनांक 11.05.2026, PC Act, थाना सीबीआई चंडीगढ़ से संबंधित है। जानकारी के अनुसार टीम मलोट में रात करीब साढ़े नौ बजे पहुंची और रात 1 बजे तक घर के अंदर जांच की गई। सूत्रों के अनुसार टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज और नकदी ले गई है। राघव और उसका पिता विकास गोयल कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है। सड़कों के ठेके लेते हैं। राघव भाजपा कार्यकर्ता है और भाजपा के केंद्र सरकार में बैठे बड़े नेताओं के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अकसर तस्वीरें भी शेयर करता है। राघव को सिक्योरिटी भी मिली हुई है जिससे क्षेत्र में काफी दबदबा बना रखा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीबीआई द्वारा प्रापर्टी से जुड़े कथित रिश्वत डील मामले में राघव के घर पर रेड की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि राघव की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 09:52 IST
पंजाब के मलोट में भाजपा कार्यकर्ता के घर सीबीआई की छापेमारी #SubahSamachar
