बनूड़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; सरिए से लदे ट्राले में घुसी कार
बनूड़ हाईवे पर अजीजपुर टोल प्लाजा के पास देर रात सड़क किनारे खड़े लोहे के सरिए से लदे एक ट्राले के पीछे कार टकराने के कारण कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनूड़ के नजदीकी गांव कुरड़ी का रहने वाला रविंदर सिंह बीती रात अपनी आई-20 कार से पटियाला से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव खिज्रगढ़ के सामने एक ढाबे के पास पहुंचा, तो सड़क किनारे खड़े सरिए से लदे एक ट्राले के पीछे उसकी कार जोरदार तरीके से टकरा गई। घायल की पहचान विंदर सिंह निवासी गांव कुरड़ी के तौर पर हुई है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से रविंदर सिंह को गंभीर हालत में कार से बाहर निकाला गया और चंडीगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 09:21 IST
बनूड़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; सरिए से लदे ट्राले में घुसी कार #SubahSamachar
