गुरुग्राम में पांच एकड़ में बस रही अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर
गुरुग्राम में जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने बुधवार को एक पांच एकड़ में बस रही अवैध कॉलोनी और ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी में अवैध कब्जे पर कार्रवाई की। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि पुलिस बल की मदद से गांव सधराना के रेवेन्यू एस्टेट में एक अवैध कॉलोनी और ट्यूलिप सेक्टर-89 ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी में एक अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ दिया गया। अधिकारी ने बताया कि गांव सधराना के रेवेन्यू एस्टेट में 5 एकड़ की एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ किया गया। इसमें12 नींव, 3 बाउंड्री वॉल और दो बन रहे स्ट्रक्चर को गिरा दिया गया है। वहीं, सीएम विंडो की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ट्यूलिप ऐस सेक्टर-89 ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी की अंदरूनी सड़क पर कार पार्किंग के लिए बनाया गया एक अवैध शेड गिरा दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 16:52 IST
गुरुग्राम में पांच एकड़ में बस रही अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर #SubahSamachar
