गुरुग्राम: पटौदी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, पुलिस ने खाली कराई जमीन
गुरुग्राम में पुलिस ने बदमाशों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर वसूली करने वालों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने पटौदी के सेक्टर-एक में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया है। गांव जनौला निवासी नरेंद्र उर्फ मोनू और प्रदीप ने सेक्टर-एक स्थित फायर स्टेशन के पास सरकारी भूमि पर अपने घर के पास बनी ग्रीन बेल्ट की जमीन पर और ग्रीन बेल्ट से मुख्य रास्ते पर जाने वाले रोड पर कब्जा किया हुआ था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 20:45 IST
गुरुग्राम: पटौदी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, पुलिस ने खाली कराई जमीन #SubahSamachar
