फरीदाबाद: 364 सरकारी स्कूलों के लिए जारी 12.83 करोड़ का बजट लैप्स

फरीदाबाद। स्कूलों में हर साल हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा बजट दिया जाता है। इस बार यह वित्त वर्ष खत्म होने के 1 दिन पहले जारी किया था। राज्य के स्कूलों के लिए जारी किया गया 12.83 करोड़ का यह बजट स्कूलों को सिर्फ 31 मार्च तक खर्च करना था। इनमें फरीदाबाद के भी कुल 364 सरकारी स्कूलों के लिए अलग-अलग बजट जारी किया गया था। जिले के अधिकतर स्कूल यह राशि खर्च करने में अक्षम रहे हैं। ऐसे में वह अब लैप्स माना जाएगा। बता दें कि जिले के 239 प्राथमिक स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय पांच हजार के हिसाब से 11.95 लाख रुपये दिए गए थे। वहीं 40 उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय 10 हजार के हिसाब से चार लाख, 20 माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय 20 हजार के हिसाब से चार लाख और 73 उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय 20 हजार के हिसाब से 14.6 लाख रुपये दिए गए थे। हालांकि इनमें से किस वर्ग के विद्यालय ने कितने पैसे खर्च किए हैं और कितने लैप्स हुए इसकी जानकारी अबतक नहीं साझा की गई है। गत वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालयों को यह पैसे 20 मार्च को दे दिए गए थे। ऐसे में खर्च करने के लिए उनके पास 11 दिन का समय था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फरीदाबाद: 364 सरकारी स्कूलों के लिए जारी 12.83 करोड़ का बजट लैप्स #SubahSamachar