बीएसएफ जवान को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, VIDEO

भीमपुरा थाना क्षेत्र के सवापार गांव निवासी बीएसएफ के जवान अनिल सिंह (56) का लंबी बीमारी के दौरान निधन हो गया। उनका बृहस्पतिवार को शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अनिल सिंह सीमा सुरक्षा बल की 95वीं बटालियन के गुरुग्राम में तैनात थे। उनका तीन फरवरी को इलाज के दौरान नारायणा अस्पताल में उनका निधन हो गया। बीएसएफ कमांडर संत राम मौर्या ने बृहस्पतिवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर लेकर भीमपुरा थाना पहुंचे। जहां से थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय की मौजूदगी में शव को उनके पैतृक गांव सवापार पहुंचाया गया।बताया जाता है कि वे अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह अपने पीछे पत्नी सुशीला देवी, तीन पुत्र अमरीश, अवनीश व अंकित सिंह और एक बेटी लक्की सिंह को छोड़ गए हैं। पति के निधन से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान का अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अंकित सिंह ने दी। इस दौरान बेल्थरारोड विधायक हंसू राम, राजीव कुमार सिंह, रघुपति सिंह, नीतीश सिंह समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 10:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बीएसएफ जवान को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, VIDEO #SubahSamachar