Baghpat: ईंट से सिर कुचलकर भाभी की हत्या कर दो मंजिला मकान से नीचे कूदा देवर

बागपत। साकरौद गांव में बुधवार को साहिल ने अपनी भाभी चंचल की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर दो मंजिला मकान की छत से नीचे कूद गया। इसमें घायल साहिल का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच शुरू कर दी। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खून से सनी ईंट भी बरामद की। इसके बाद पुलिस की एक टीम मेरठ के लिए रवाना हो गई। वहां पर घायल से हत्या के कारणों की जानकारी की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Baghpat: ईंट से सिर कुचलकर भाभी की हत्या कर दो मंजिला मकान से नीचे कूदा देवर #SubahSamachar