बाराबंकी में श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

बाराबंकी के रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर खुलने से पहले कांवारियो की लंबी कतारे लगी थी जैसा ही मंदिर के कपाट बोले पूरा क्षेत्र हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठा। महाशिवरात्रि से पहले पड़े सोमवार में लाखों की संख्या में कांवड़ियों ने बिठूर से लाया गंगाजल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान कांवरियों की लंबी कतारें लगी रही, भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा गर्भग्रह में हर हर बम बम के जयकारे लगाते रहे मंदिर के अंदर तैनात पुलिस कर्मी दर्शन कराकर लोगो को बाहर करते रहें। महाशिवरात्रि तक लाखों कांवड़ियों के कांवड़ में गंगाजल भरकर लाने का अनुमान है। खास बात यह है कि इस बार महिला कांवरिया की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सड़कों पर भोले की भक्ति में लीन ये कांवरिया कांधे पर कांवड़ लेकर महादेव के दरबार की ओर बढ़ते रहें। हर तरफ बम-बम भोले की जय-जयकार गूंज रही है। इससे मेला क्षेत्र पूरी तरह शिवमय हो गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बाराबंकी में श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब #SubahSamachar