बाराबंकी में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश, मौके पर जुटी भीड़
बाराबंकी में कुर्सी थाना क्षेत्र के अन्नीपुर मजरे खरिहानी गांव स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा संदिग्ध हालात में गिरी पाई गई। प्रतिमा का एक हाथ भी क्षतिग्रस्त मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर सीओ जगतराम कनौजिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 08:19 IST
बाराबंकी में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश, मौके पर जुटी भीड़ #SubahSamachar
