वाराणसी में दक्षिण भारत के युवक की मिली लाश, VIDEO
सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित विनायका प्लाजा में शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश निवासी भारत खन्ना (38) का शव ए ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर मिला। उसका शव पीठ के बल पड़ा था। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के राजीव गांधी खम्मम निवासी भारत खन्ना पुत्र पुरुषोत्तम के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बेहद भावुक बातें लिखते हुए पत्नी अनुसा समेत छह लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज किए हैं। नोट में बेटे के लिए लिखा था, “यू आर अ ग्रेट बॉय”, जबकि पत्नी के लिए लिखा, “थैंक्यू फॉर बीइंग विद अस 11 ईयर्स, मिस यू आई एम सो सॉरी, आई एम एंडिंग माई लाइफ।”
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 11:44 IST
वाराणसी में दक्षिण भारत के युवक की मिली लाश, VIDEO #SubahSamachar
